Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

विष्णु देव साय ने ली सीएम पद की शपथ, मंत्रालय जाकर कार्यभार संभाला, देखें तस्वीरें

0
222

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यभार सम्हाला। यह पहली बार हो रहा है कि मुख्यमंत्री ने कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय की धर्म में गहरी आस्था है। उन्होंने शपथ ग्रहण से पहले सुबह रायपुर स्थित अपने घर पर पूजा-अर्चना की और रायपुर के भगवान जगन्नाथ मंदिर में भी दर्शन किये। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा भी उनके साथ थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रालय पहुचने पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने उनका पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।


मुख्यमंत्री साय ने कार्यभार सम्हालने के बाद अपने कार्यालय कक्ष में मंत्रालय के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय भी लिया। विभिन्न विभागों के सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।