Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

केएल राहुल संग बेटी अथिया के फेरों पर इमोशनल हुए सुनील शेट्टी, खुद को रोने से नहीं रोक पाए एक्टर

0
329

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने 23 जनवरी सोमवार को टीम इंडिया के प्लेयर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ शादी रचा ली है. सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस पर अथिया और राहुल की शादी का फंक्शन रखा गया. इस बीच अब ये खबर सामने आ रही है कि बेटी अथिया शेट्टी की शादी के फेरों के दौरान पापा सुनील शेट्टी इमोशनल हो गए थे और खुद को रोने से नहीं रोक पाए.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

अथिया के फेरों पर सुनील शेट्टी की आंखें हुई नम

एक्टर सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया शेट्टी का हाथ क्रिकेटर केएल राहुल के हाथों में दे दिया है. इसके साथ ही अब सुनील शेट्टी ससुर भी बन गए हैं. इस खास मौके पर सुनील शेट्टी काफी ज्यादा खुश नजर आए थे. इस बीच बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार अब ये खबर सामने आ रही है कि सुनील शेट्टी बेटी अथिया के फेरों के दौरान काफी इमोशनल हो गए थे.

रिपोर्ट में ये बताया गया है कि जब अथिया शेट्टी अपने हमसफर केएल राहुल के साथ सात फेरे ले रही थीं तो उस वक्त सुनील शेट्टी की आखें नम हो गईं और वो खुद को रोने से नहीं रोक पाए. ये लाजिमी भी है क्योंकि एक पिता के लिए बेटी की शादी का पल बेहद खास और इमोशनल होता है. क्योंकि पिता ही वह शख्स होता है कि बचपन से लेकर बेटी की शादी तक उसका ख्याल रखता है.

सुनील ने की शादी की सारी तैयारी

पिता होने के नाते सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की शादी की सारी तैयारियां पूरे जोरों से की. इस दौरान सुनील शेट्टी ने शादी के फंक्शन के लिए हर चीज का खास अरेंजमेंट किया. फिर चाहे वह मीडिया पैपराजी को ग्रीट करना, वेडिंग फंक्शन को खास बनाना और तमाम रिश्तेदारों और करीबियों की खातिर करना. अथिया और केएल राहुल (KL Rahul) की शादी से पहले सुनील शेट्टी ही पहले शख्स रहे, जिन्होंने मीडिया को इन दोनों की शादी की जानकारी दी थी.