Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

बीजेपी के हुए सतनामी समाज धर्म गुरु बालदास साहेब: सैकड़ों लोगों के साथ भाजपा में किया प्रवेश, कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप

0
189

रायपुर: आज छत्तीसगढ़ बीजेपी में आरंग विधानससभा क्षेत्र से सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास साहेब ने आज कांग्रसे का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। उनके नेतृत्व में सतनामी समाज के गुरु खुशवन्त दास साहेब, गुरु आसंभ दास साहेब, गुरु द्वारिका दास साहेब, गुरु सौरभ दास साहेब समेत कई सैकड़ों लोगों ने बीजेपी में प्रवेश किया।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह रायपुर सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में प्रवेश किया। बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ओम प्रकाश माथुर ने पार्टी में प्रवेश कराया। इसके अलावा लमीक्षा गुरु डहरिया, नगर पालिक अध्यक्ष देवराज जांगड़े, जनपद सदस्य दिनेश्वरी, यशवंत टंडन , जनपद सदस्य विनोद साहू समेत कई लोगों ने बीजेपी का दामन थामा। इस दौरान विधायक धरमलाल कौशिक, शिवरतन शर्मा, विजय शर्मा, नवीन मार्कण्डेय,’टंकराम वर्मा आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस पर उपेक्षा का लगाया आरोप
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए गुरु बालदास साहेब ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सामाजिक तौर पर बहुत उपेक्षा हुई है। भेदभाव किया गया। समाज के उत्थान के लिए कुछ भी नहीं किया। सम्मान नहीं मिला तो इधर आ गए। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके बेटे गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा सीट से बीजेपी से टिकट के लिए दावेदारी पेश की है।

पद ना मिलने से थे नाराज
साल 2018 विधानसभा चुनाव के पहले गुरु बालदास कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कोई पद नहीं मिलने पर वो काफी दिनों से नाराज चल रहे थे। उनका प्रदेश के एससी सीटों पर अच्छा खास प्रभाव है। प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए 10 सीटें आरक्षित है। इसके साथ ही करीब 50 फीसदी सीटों पर अनुसूचित जाति का सीधा प्रभाव रहता है।