Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CG मेें होगी आफत की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया बस्तर में रेड अलर्ट, इन शहरों पर भी होगा असर

0
338

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने प्रदेश के बहुत से इलाकों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। आगामी 24 घंटों में यह बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या सकती है । कई नहरों में अधिक पानी आ सकता है, कई कृषि क्षेत्र डूब सकते हैं और फसलों को नुकसान हो सकता है । सड़क और रेल परिवहन पर भी असर पड़ सकता है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मौसम विभाग का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के दंतेवाड़ा बस्तर के जिलों में एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जाहिर की है।

इन इलाकों में भी अलर्ट
प्रदेश के बीजापुर, कोंडागांव में गरज चमक के साथ भारी बारिश, कांकेर गरियाबंद धमतरी बिलासपुर कोरबा और उससे लगे हुए जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

रायगढ़, जांजगीर, महासमुंद, बलोदा बाजार, रायपुर, सुकमा और उससे लगे हुए जिलों में भी अधिक बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट रायपुर के राहत एवं बचाव कार्य के कमिश्नर जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर रेलवे के अधिकारियों को भी भेजा है।