Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

प्रदेश के कई जिलों में शुरू हुई बारिश, प्री मानसून से लोगों को मिली राहत

0
118

रायपुर: नौतपा के आखिरी दिन छत्तीसगढ़ वासियों को हल्की राहत मिली। प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई तो राजधानी रायपुर में बादल छाए रहे। रायपुर में दोपहर के बाद से हवा चली जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। मौसम विभाग की माने तो आने वाले एक सप्ताह में तापमान में गिरावट होगी जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। नौतपा के आखिरी दिन जगदलपुर, दुर्ग और सरगुजा के कोरिया जिले में कही-कहीं बारिश हुई। जिस कारण से लोगों को गर्मी से निजात मिली।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मौसम विभाग की माने तो बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक अंधड़ और बारिश की संभावना है। जिस कारण से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। वहीं, शनिवार की बात करें तो प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर जिला रहा। शनिवार को शहर का तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया था। बस्तर संभाग में अगले 5 दिन अंधड़ और बारिश के आसार हैं। वहीं, दुर्ग में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है।

कब दस्तक देगा मानसून

मानसून की एंट्री केरल में हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून तय समय से पहले पहुंच गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में इस बार मानसून समय से पहले आ सकता है। राज्य के दक्षिणी इलाके में 11 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। वहीं, राजधानी रायपुर में 15 जून तक बारिश की संभावना है।