Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

तेज रफ्तार कार का कहर, शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने लोगों को कुचला, ऑटो को मारी टक्कर

0
145

कोरबा शहर के बाल को जाने वाले मुख्य मार्ग डेंगूनाला के पास तेज रफ्तार कार के चालक पुलिसकर्मी ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गौरा गौरी विसर्जन कर लौट रही भीड़ को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं एक सवारी ऑटो को भी ठोकर मार दिया इस हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने आरोपी चालक की जमकर पिटाई की।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

इस घटना की सूचना तत्काल 108 और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई जहां मौके पर संजीवनी वहां की मदद से हादसे में घायल लोगों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया, हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में था जिसके चलते यह हादसा हुआ है ऐसे में पुलिसकर्मी ही इस तरह की हरकत करेंगे तो आम आदमी का क्या होगा, ऐसे पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।