Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

जशपुर में लड़की को फ्यूल टैंक पर बैठाकर रोमांस, SP ने दौड़ाकर पकड़ा, झारखंड से आए थे दोनों

0
66

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. नेशनल हाईवे पर बाइक पर रोमांस करना एक प्रेमी युगल को काफी भारी पड़ गया. इस दौरान जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह किसी काम से कुनकुरी की ओर ज रहे थे. इसी दौरान उन्होंने देखा की महंगी स्पोर्ट्स बाइक पर प्रेमी युगल रोमांस करते हुए बाइक चला रहे हैं. युवक-युवती दोनों एक स्पोर्टस बाइक में सवार होकर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करते हुए नेशनल हाईवे 43 में कुनकुरी की ओर जा रहे थे.
पुलिस अधीक्षक की कार को देखकर दोनों भागने लगे एसपी के वाहन चालक ने उनका पीछा कर उनको रोका. इसके बाद मौके पर मौजूद एसपी शशिमोहन सिंह ने दोनों की जमकर क्लास लगाई. प्रेमी युवक और युवती दोनों झारखंड के सिमडेगा जिले के रहनेवाले हैं और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

एसपी शशिमोहन सिंह ने कुनकुरी पुलिस को मौके पर बुलाया और कुनकुरी पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया. कुनकुरी पुलिस ने खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 179(2) के तहत कारवाई करते हुए 500 रुपये का चालान काटा गया. जशपुर एसपी ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को बाइक में स्टंटबाजी करने वालों, नशे की हालत में वाहन चलाने, तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों के खिलाफ महाअभियान चलाकर कारवाई के निर्देश दिए हैं.