Advertisement Carousel

स्टूडेंट और टीचर की ऐसी Love Story, जिसने सबको किया हैरान

0
314

भरतपुर: कहते हैं प्यार में सब कुछ जायज है और इसलिए प्यार के खातिर मीरा ने अपना जेंडर चेंज करा लिया. गेम्स टीचर मीरा को अपने ही स्कूल की स्टूडेंट कल्पना से प्यार हो गया. प्यार इतना परवान चढ़ा कि गेम्स टीचर मीरा ने अपना जेंडर चेंज करा कर लड़का बन गई और अपने स्टूडेंट कल्पना के साथ 2 शादी रचा ली . शादी करने के बाद दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. वहीं दोनों की शादी से दोनों के परिजन काफी खुश हैं .
जेंडर चेंज करा कर मीरा से और अब बने दूल्हा ने बताया कि मैं सरकारी स्कूल में गेम्स टीचर हूं. उसी गांव की स्टूडेंट कल्पना खेलने में बहुत अच्छी थी. उसी दौरान हम दोनों के बीच प्यार हो गया था. मैं लड़की के रूप में पैदा हुई मगर मुझे लगता था कि मैं लड़की ना होकर लड़का हूं. इसलिए मैंने अपना जेंडर चेंज करा लिया और अपनी स्टूडेंट कल्पना के साथ शादी कर ली.

दुल्हन कल्पना ने बताया कि मेरे स्कूल में गेम्स टीचर थी मीरा जिन्होंने अपना जेंडर चेंज करा लिया वह लड़का बन गई . हम दोनों में प्यार था इसलिए हम दोनों ने शादी कर ली. शादी के लिए दोनों के ही परिवार खुश हैं . यह मामला डीग तहसील का है जहां की रहने वाली मीरा सरकारी स्कूल में गेम्स टीचर है, जिसे अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा कल्पना से प्रेम हो गया था. उसके बाद मीरा जेंडर बदलने के बाद आरव बन गया और फिर कल्पना से शादी कर ली, दोनों की शादी दोनों ही परिवारों की इच्छा के साथ संपन्न हुई है.