Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

मजार से घर वापस चलने के लिए तैयार नहीं हुई पत्नी तो पति ने कर दी हत्या

0
80

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले में पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी का लगा काट दिया। पति की तबीयत ठीक नहीं रहती थी, इसलिए इलाज कराने के लिए मजार गया था। वहां रात रुकने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, सरगुजा जिले के भंडार गांव निवासी विदेश पैकरा (30) की पेट दर्ज के चलते अक्सर तबीयत खराब रहती थी। इसलिए पत्नी देवती पैकरा (26) के साथ इलाज कराने के लिए 4 जून को बलौदा के मीरादतार मजार आए थे। जहां इलाज करवाया।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

लेकिन अच्छा नहीं लगने पर विदेश ने पत्नी देवती से कहा कि, घर चलते हैं। जिस पर पत्नी नहीं मानी और सुबह जाने की बात कहने लगी। रात रुकने पर 5 जून की आधी रात गुस्से में पति ने हाथ से उसका मुंह दबाया, फिर चाकू से पेट और गले में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

दूसरे दिन चौकीदार सरजू चौहान जब सुबह 4 बजे उठा, तो देवकी पैकरा को 3 से 4 बार आवाज दिया, मगर उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसके पास जाकर देखा तो सिर पर चोट के निशान मिले। खून बह रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। उसका पति भी मौके पर नहीं था। इसकी सूचना बलौदा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने जांच के दौरान 6 जून को आरोपी पति विदेश पैकरा को गांव में ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसमें हत्या करना स्वीकार किया है।