Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के इस जिले में घर की दीवार गिरने से पति पत्नी समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

0
297

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण एक घर की दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

उन्होंने बताया कि हादसा कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र के इरपानार गांव में हुआ। पुलिस को जानकारी मिली है कि परिवार सोमवार तड़के जब अपने मिट्टी के घर में सो रहा था, तभी उसकी दीवार ढह गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई।

अधिकारी के मुताबिक, पुलिस को जब हादसे की जानकारी मिली, तब नाव के जरिये जिला प्रशासन और पुलिस के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि कांकेर में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के सभी नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है।अधिकारियों के अनुसार, हादसे के संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।