Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

शपथ से पहले CM साय ने की एक खास पूजा, जानिए पूरा मामला

0
142

रायपुर: प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने आवास में पत्नी कौशिल्या साय के साथ नवग्रह की पूजा की। इससे पहले उन्होंने माँ का आशीर्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री आज सुबह जगन्नाथ मंदिर पहुंचे थे।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलराम जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुरेना स्थित अपने निवास स्थान में अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ नवग्रह पूजा कि है। साथ में परिवारजन भी शामिल हुए। शपथ समारोह के पूर्व मुख्यमंत्री अपनी माताजी का आशीर्वाद लेने अपने पूरेना स्थित निवास स्थान पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी माता जसमणी देवी का आशीर्वाद लिया। अपने बेटे की सफलता से भावुक हुई मां ने उन्हें गले लगाकर आशीर्वाद दिया।