CM बघेल का रक्षा मंत्री को चैलेंज- रमन राज में चर्च बने, राजनाथ सिंह को दे सकत हूं लिस्ट 

0
211
News Image RO NO. 13286/ 136
Advertisement Carousel

 

रायुपर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मांतरण के मुद्दे पर भाजपा काे बड़ा चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा- रमन राज में बने चर्च की सूची राजनाथ सिंह को दे सकता हूं…। दरअसल शनिवार को कांकेर में आए रक्षा मंत्री ने छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण होने की बात कही थी।

इसपर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा- धर्मांतरण के बारे में मैं सीधा बोल रहा हूं, रमन सिंह के राज में जितने चर्च छत्तीसगढ़ में बने हैं। इससे पहले कभी नहीं बना। रमन सिंह के राज में सबसे ज्यादा धर्मांतरण हुआ है। अगर कहें तो मैं सूची राजनाथ सिंह को दे सकता हूं। रमन सिंह मांगे तो उनको भी दे सकता हूं।

भूपेश बघेल ने कहा, एक सवाल मैं पूछना चाहता हूं कि 2006 में धर्मांतरण को लेकर बिल लाया गया। लेकिन उसे अभी तक लागू क्यों नहीं करवा पाए। डबल इंजन की सरकार थी आप लागू क्यों नहीं करवा पाए ? बीजेपी लगातार झूठ बोलने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ की जनता सबकुछ जानती पहचानती है।

केंद्र के भाजपा नेता आ रहे हैं लेकिन सभी लोग झूठ परोस के जा रहे हैं। जिस तरह गृहमंत्री ने कहा कि धान हम खरीदते हैं। यह सबसे बड़ा सफेद झूठ है। दूसरा कल राजनाथ सिंह आए वे कह रहे थे कि नक्सलवाद बढ़ रहा है।
भूपेश बघेल ने आगे कहा, बताइए भला छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद घटा है या बढ़ा है? कितना झूठ बोलेंगे भारतीय जनता पार्टी के लोग। राजनाथ सिंह सज्जन व्यक्ति हैं, लेकिन बीजेपी उनसे झूठ तो न बुलवाएं। नक्सलवाद उनके विभाग का नहीं है। कल वे धर्मांतरण के बारे में भी वह बोल रहे थे। वो भी उनका विभाग नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के लोग उनसे झूठ बुलवा रहे हैं।