Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

टॉप टाइगर बम ने ली छत्तीसगढ़ के इस बच्चे की जान, कारण जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान

0
278

कोरिया। दीवाली के पटाखे फोड़ने के लिए बच्चे अक्सर कई तरह की मस्तियां करते हैं। बड़े पटाखों को मटकी या दूसरे डिब्बों से ब्लास्ट कर मस्ती करते हैं। ऐसी ही मस्ती के चक्कर में एक बच्चे की जान चली गई। घटना कोरिया जिले की है। नाबालिग लड़के ने बम फोड़ने उसे स्टील के गिलास में डाल दिया। उसके अगल-बगल ईंट रख दिए। इसके बाद उसके ऊपर से भी ईंट रख दिया। जिसके बाद वह फटा तो गिलास का टुकड़ा लड़के के सीने में घुसा गया और उसकी मौत हो गई है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

बैकुंठपुर के नगर इलाके में जगत सिंह(16) अपने किसी रिश्तेदार के यहां रहता था। दिवाली की रात को जगत अपने दोस्तों के साथ दिवाली मना रहा था। रात के वक्त सभी पटाखे जला रहे थे। उसी दौरान जगत भी बड़ा बम(टॉप टाइगर) फोड़ने गया था। इसे गिलास के डालकर फोड़ा और गिलास का टुकड़े उसके सीने में घुस गया। उसे अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।