Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाया गया इस युवा भाजपा नेता को

0
75

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मीडिया सलाहकार मिल गए हैं। भाजपा नेता पंकज झा को मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री की टीम में ये पहली सियासी नियुक्ति है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। झा को विशेष सचिव स्तर की सुविधाएं दी जाएंगी।

Narendra Modi

झा भाजपा के मुखपत्र दीपकमल का प्रकाशन देखा करते थे। इसके अलावा रमन सिंह सरकार के वक्त उन्हें मुख्यमंत्री के प्रचार अभियान, राष्ट्रीय नेताओं के लिए राजनीति कंटेंट तैयार करने। डेटा में रिसर्च, तथ्यों मुद्दों को तैयार करना, राजनीतिक एजेंडा बनाने जैसी जिम्मेदारियां दी जाती रही हैं। माना जा रहा है कि भाजपा के कुछ अन्य चेहरों को भी मुख्यमंत्री का अन्य फील्ड जैसे कृषि, संस्कृति, राजनीतिक मामलों में सलाहकार नियुक्त किया जा सकता है।