Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

दुर्ग में हो गया कांड, ट्रेन पर चढ़े युवक ने तार को पकड़ा और फिर…

0
241

भिलाई। दुर्ग के रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा हो गया। एक युवक ट्रेन पर चढ़ गया। उसने हाइटेंशन तार को पकड़ा और बुरी तरह से झुलस गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना को कुछ दूसरे यात्रियों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया। लोग उस युवक को समझाते रहे मगर वो नहीं माना और खुदकुशी की कोशिश की।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada


घटना 24 अक्टूबर की सुबह करीब 9:00 बजे की है। अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर चार पर खड़ी थी। घायल युवक का नाम रवि बताया जा रहा है। वह पंजाब में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि दीपावली में वह अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस से अपने घर जा रहा था।