Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर: IG, RTO, डिप्टी कलेक्टर, इंस्पेक्टर जैसे 600 से ज्यादा अफसरों का ट्रांसफर

0
201

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के 600 से अधिक अफसरों का ट्रांसफर गुरुवार रात कर दिया गया। पुलिस महकमे में सबसे अधिक तबादले हुए हैं। दर्जनों डिप्टी कलेक्टर काे क्रमोन्नति के तहत बढ़ा हुए वेतन देने का आदेश जारी हुआ। कुछ का ट्रांसफर हुआ मगर प्रमोशन के साथ। रायपुर के RTO को बदल दिया गया। 533 सब इंस्पेक्टर और 66 इंस्पेक्टर उसका तबादला हुआ है। 6 IG बदल दिए गए हैं।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

छत्तीसगढ़ प्रदेश के गृह मंत्रालय की ओर से आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर का आदेश भी जारी कर दिया गया। इनमें आनंद छाबड़ा को बिलासपुर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है । रतनलाल डांगी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ रायपुर जिले के पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं।

अंकित गर्ग सरगुजा रेंज के आईजी होंगे, बद्रीनारायण मीणा दुर्ग रेंज जिसमें जिला दुर्ग बेमेतरा बालोद शामिल है इस इलाके के आईजी होंगे। राहुल भगत को राजनांदगांव जिला कबीरधाम खैरागढ़ छुईखदान गंडई मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी का आईजी बनाया गया है । रामगोपाल गर्ग उप पुलिस महानिरीक्षक होंगे रायगढ़ जिले के।

13 डिप्टी कलेक्टर को क्रमोन्नति दी गई है। इसके तहत उनके वेतन में बढ़ोतरी की गई है। इनमें से एक अधिकारी रुचि शर्मा को डिप्टी कलेक्टर रायपुर से संयुक्त कलेक्टर बलरामपुर बनाया गया है।

रायपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शैलाभ साहू को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर कीर्तिमान सिंह राठौर रायपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बनाए गए हैं।  राज्य प्रशासनिक सेवा के 35 अधिकारियों के संबंध में आदेश जारी किया है। इन अधिकारियों को क्रमोन्नत करते हुए कुछ का ट्रांसफर भी किया गया है।