Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

टीम इंडिया से बाहर चल रहे दीपक चाहर को लगा चूना, पत्नी से हुई बड़ी धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी भी मिली

0
222

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज के साथ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपक की पत्नी जया से यह धोखाधड़ी हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी ने की है. दरअसल, दीपक की पत्नी जया ने किसी बिजनेस डील के लिए यह 10 लाख रुपये इस पूर्व अधिकारी को दिए थे. लेकिन जब जया ने पैसा लौटाने के लिए कहा तो हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के इस पूर्व अधिकारी ने इससे इनकार कर दिया और उल्टा जया को जान से मारने की धमकी दी.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में दीपक के पिता लोकेंद्र चाहर ने आगरा के हरि पर्वत पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी को लेकर हैदराबाद की एक कंपनी पारिख स्पोर्ट्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. बता दें कि पारिख स्पोर्ट्स ने एक बिजनेस डील के लिए दीपक की पत्नी जया से 10 लाख रुपये लिए थे, जिसे कंपनी ने वापस नहीं किए और धमकी भी दी. इस कंपनी के मालिक ध्रुव पारिख और कमलेश पारिख का नाम भी एफआईआर में है.

दीपक की पत्नी से 10 लाख की धोखाधड़ी
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पू्र्व पदाधिकारी ध्रुव पारिख और कमलेश पारिख ने दीपक चाहर की पत्नी जया के साथ एक बिजनेस डील की थी. इस डील के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2022 को जया से 10 लाख रुपये लिए गए थे. लेकिन मांगने पर यह रकम वापस नहीं की गई.

दीपक चाहर टीम इंडिया से बाहर चल रहे
बता दें कि दीपक चाहर आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं. उन्होंने आईपीएल 2022 के ऑक्शन में सीएसके ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, वो चोट के कारण आईपीएल नहीं खेल पाए थे. उन्होंने पिछले साल अगस्त में टीम इंडिया में वापसी की थी. लेकिन, इसके बाद लगातार चोट के कारण टीम से ज्यादातर वक्त बाहर ही चल रहे. चाहर ने पिछला इंटरनेशनल मैच बांग्लादेश के खिलाफ दिसंबर 2022 में खेला था.