Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष साव ने कहा- पूर्ण बहुमत से बनेगी BJP की सरकार, 3 दिसंबर को कांग्रेस के कुशासन का होगा अंत

0
187

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार तीन दिसंबर को आएंगे। एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जीत का दावा किया है। छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि एग्जिट पोल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। आगे साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। अरुण साव ने कहा कि हमारे दावे को एग्जिट पोल ने मजबूत किया है, कल जब मतगणना होगी तो पूर्ण बहुमत भाजपा को मिलेगा।

भाजपा अध्यक्ष साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ खुशहाली और तरक्की की ओर आगे बढ़ेगा, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कुशासन का कल यानी तीन दिसंबर को अंत होने वाला है।