Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

अरुण साव और विजय शर्मा होंगे छत्तीसगढ़ के नए डिप्टी सीएम, रमन सिंह होंगे विधानसभा अध्यक्ष

0
124

छत्तीसगढ़ में सीएम के नाम की घोषणा के साथ ही डिप्टी सीएम के नाम का भी एलान कर दिया गया है. राज्य में दो डिप्टी सीएम होंगे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा जबकि पूर्व सीएम रमन सिंह विधानसभा के अध्यक्ष बनाए जाएंगे.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

बीजेपी ने सीएम पद के लिए जहां आदिवासी नेता का चुनाव किया है तो वहीं दो डिप्टी सीएम के चुनाव के वक्त ओबीसी वोट बैंक को भी ध्यान में रखा गया है. अरुण साव ओबीसी समाज से आते हैं. विजय शर्मा कबीरधाम जिले के कर्वधा से बीजेपी विधायक हैं. उन्होंने 39, 592 वोटों के अंतर से मंत्री मोहम्मद अकबर को हराया है. विजय शर्मा छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश महासचिव हैं, बीजेपी युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. 50 वर्षीय विजय शर्मा पहली बार विधायक बने हैं.
50 साल के हैं और पहली बार विधायक बने हैं.

पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं अरुण साव
वहीं, अरुण साव की बात करें तो उन्होंने मुंगेली जिले की लोरमी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू को 45891 वोटों से हराया है. वह फिलहाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. पिछले साल अगस्त महीने में ही उन्हें विष्णु देव साय की जगह प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी. वह बिलासपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं. विधायक निर्वाचित होने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने उनसे सांसद के पद से इस्तीफा मांगा था. विजय शर्मा की तरह 55 वर्षीय अरुण साव भी पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं.

तीन बार के सीएम रमन सिंह के अनुभव का मिलेगा फायदा
बीजेपी की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए चुने गए रमन सिंह छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार में तीन बार सीएम रहे हैं. इस बार भी वह सीएम पद की रेस में शामिल थे. लेकिन पार्टी ने उनके अनुभव का इस्तेमाल असेंबली स्पीकर के रूप में करने का फैसला किया है. रमन सिंह ने अपने पारंपरिक राजनांदगांव से चुनाव जीता है.