Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

टुटेजा नहीं छूटेगा…कोर्ट ने क्या दिए निर्देश, खुश हो गए ED के अधिकारी, पढ़ें इस रिपाेर्ट में

0
86

रायपुर। आबकारी घोटाले मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा की 5 दिन ईडी रिमांड खत्म होने पर ईडी ने आज विशेष कोर्ट में पेश किया।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

इस दौरान ईडी ने अनिल टुटेजा की फिर छह दिन का रिमांड मांगा है। जिसके बाद कोर्ट ने फैसला लेते हुए अनिल टुटेजा को एक बार फिर 4 मई तक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं टुटेजा के वकील ने बताया कि अनावश्यक रूप से रिमांड मांगी जा रही है।

वकील ने कहा कि शराब स्कैम से संबंधित कुछ भी पूछताछ नहीं हुई। दिनभर में एकात घंटे ही पूछताछ हुई है। कोर्ट में रिमांड पर बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष के बीच बहस पूरी होने के बाद न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखा है।

बता दें कि शराब घोटाले मामले में टुटेजा पांच दिन की ईडी रिमांड पर थी। आज रिमांड खत्म होने पर उन्हें फिर अतुल कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया गया, जहां दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद न्यायालय ने छह दिन रिमांड बढ़ाने का फैसला लिया है।