Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CG: आज कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, आज मानसून दे सकता है दस्तक

0
74

रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आज बस्तर पहुंचने की संभावना है। गुरुवार को मानसून कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल के ज्यादातर हिस्सों में सक्रिय हो गया है। शुक्रवार तक मानसून इन राज्यों के बचे हुए क्षेत्रों के अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ तक पहुंच जाएगा। रायपुर में 11-12 जून को मानसून दस्तक दे सकता है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

इस साल मानसून अपने तय समय से पहले पहुंच रहा है। छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने की तय तारीख 10 जून है। आज रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान बस्तर में कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। खासकर नारायणपुर के ओरछा में 49.2, बस्तर के दरभा में 30.6 और जगदलपुर में 17.6 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा कवर्धा में 45.6, पंडरिया में 21, बोड़ला में 21.2, महासमुंद के पिथौरा में 16.8, महासमुंद में 8.4 और अन्य जगहों पर हल्की बारिश हुई।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को भी राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश और बादलों की वजह से दिन का तापमान सभी जगहों पर सामान्य रह सकता है।