Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

भांजी के भात में मामा ने लगाया नोटों का ढेर, गिनते-गिनते थक गए लोग

0
117

हरियाणा के रेवाड़ी में शख्स ने अपनी भांजी की शादी में हिंदू रीति रिवाज के तहत भरे जाने वाले भात (शगुन) में ऐसी मिसाल पेश की. जिसकी चर्चा देशभर में हो रही है. विधवा बहन के घर भाई ने नोटों की गड्डियों का ढेर लगा दिया. उसने एक करोड़, 1 लाख, 11 हजार 101 रुपये कैश भात में दिए. इतना ही नहीं, करोड़ों रुपये के गहने भी दिए. इस भात में दिए गए कैश का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

बता दें, गांव आसलवास निवासी सतबीर की बहन की शादी सिंदरपुर में हुई थी. उसकी इकलौती बहन के पति की काफी समय पहले मृत्यु हो गई थी. उसकी एक ही भांजी है, जिसकी शादी से पहले भात की रस्म निभाने के लिए सतबीर अपने गांव के लोगों के साथ बहन के घर पहुंचा. शाम को जब भात देने की रस्में निभानी शुरू की तो वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए.

मामा ने भांजी की शादी में भरा करोड़ों रुपये का भात

500-500 के नोट की गड्डियों का सतबीर ने अपनी बहन के घर ढेर लगा दिया. पूरे 1 करोड़, 1 लाख, 11 हजार 101 के रुपये भात में कैश दिए गए. इसके अलावा करोड़ों रुपये के गहने और अन्य सामान भी सतबीर ने अपनी बहन और भांजी को दिए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

एक करोड़, 1 लाख, 11 हजार 101 रुपये कैश भात में दिए

सतबीर का खुद का क्रेन का कारोबार है और वो गांव में परिवार के साथ रहता है. अच्छी खासी जमीन के मालिक सतबीर शुरुआत से ही अपनी बहन की मदद के लिए हाथ बढ़ाते आ रहे हैं. ऐसे में जब बहन की बेटी की शादी आई तो उन्होंने भात के रूप में ऐसी मिसाल पेश की उसकी चर्चा अब देशभर में हो रही है. रेवाड़ी के दिल्ली-जयपुर हाईवे से सटे गांव आसलवास निवासी सतबीर की बहन की शादी सिंदरपुर में हुई थी. मौजूदा समय में वह पदैयावास के पास अपने परिवार के साथ रह रही है.