Advertisement Carousel

धमतरी में टंगिया मारकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

0
251

धमतरी: जिले में मामूली विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. हालांकि जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ये है पूरा मामला

पूरा मामला धमतरी के कोरगांव थाना क्षेत्र का है. पथरीडीह के कमारडेरा में एक शख्स ने रविवार को अपनी पत्नी से हुए मामूली विवाद के बाद टांगिया से वारकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी फरार था. आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की. इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि महिला की हत्या उसके पति ने की है. आरोपी ने टांगिया से वारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है.

आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश करने लगी. आरोपी दूसरे के घर में छिपा हुआ था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि, “रविवार की सुबह 5 बजे जब वो उठा तो उसकी पत्नी सो रही थी. इस दौरान उसने टांगिया से वारकर उसकी हत्या कर दी.” वहीं, मृतका के परिजनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है. बीच-बीच में आरोपी की मानसिक स्थिति खराब हो जाती है. शायद इसलिए उसने ऐसी हरकत की. वहीं, आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है.