Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी ने निःशुल्क उपचार को लेकर की ये बड़ी घोषणा

0
156

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। राजनांदगांव में चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने दो और चुनावी वादे किए है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

पहली घोषणा: डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को अब 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, अन्य लोगों मतलब APL वर्ग के लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर अब 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

दूसरी घोषणा: गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना में मिलने वाली राशि को 7000 रुपए प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिवर्ष किया जाएगा। इसमें वो किसान आते है जो कोई कृषि भूमि धारण नहीं करता और जिसकी जीविका का मुख्य साधन शारीरिक श्रम करना है और उसके परिवार का जिसका की वह सदस्य है, कोई सदस्य किसी कृषि भूमि को धारण नहीं करता है।

इसके पहले कांग्रेस कर चुकी 7 वादे

पूर्व की तरह इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ

जातिगत सर्वे कराया जाएगा

20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदेंगे

17.5 लाख गरीब परिवार को हम आवास देंगे

तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को 4000 रु बोनस के रूप में प्रतिवर्ष

लघु वनोपजों की MSP पर मिलेंगे अतिरिक्त 10 रुपए

सभी सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में KG से लेकर PG तक शानदार मुफ्त शिक्षा