Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

सीएम भूपेश बघेल बोले- 1 नवंबर से होगी धान खरीदी, केंद्र चावल ले या ना ले, कोई फर्क नहीं पड़ता, अमित शाह पर भी कसा तंज

0
162

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। इस दौरान आज शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस की बैठक होगी। इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक होगी। इसमें संभवत: कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन भी रायपुर आएंगे। दूसरी ओर केंद्र सरकार की ओर से सेंट्रल पूल में चावल का कोटा कम करने पर सीएम ने केन्द्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहले 86 लाख मीट्रिक टन का था, अब उसे घटा दिया गया है। बारदाना भी कम देंगे, जब हम 20 क्विंटल प्रति एकड़ के के हिसाब से खरीद रहे हैं, हमारी तैयारी भी उसी हिसाब से थी। जब केंद्र सरकार चावल नहीं खरीद रही तो धान क्या खरीदेगी? हर स्थिति में हम किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे। चाहे केंद्र सरकार ले या ना ले। कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार केवल धान खरीदने के लिए हमला करती है, चावल खरीद नहीं रहे हैं। राजनीति की जा रही है। यह काफी दुर्भाग्यजनक है कि अभी से ही केंद्र सरकार खेलना शुरू कर दी है। पहले भी इसी तरह से कांग्रेस के साथ व्यवहार किया गया। हमें खुले बाजार में घाटा सहकर धान बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा ताकि किसानों को घाटा न हो। बीजेपी हर काम में राजनीति कर रही है। किसानों के साथ हमेशा धोखा किया है। कभी आय दोगुनी करने का प्रलोभन दिया गया, कभी 2100 क्विंटल, 300 रुपए बोनस करने का झांसा दिया गया। हर समय किसानों को छला गया। कांग्रेस की सरकार हमेशा से किसानों के साथ रही है। हर स्थिति में हम किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे। चाहे केंद्र सरकार ले या ना ले। कोई फर्क नहीं पड़ता। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के साथ हमेशा भेदभाव कर रही है। हमें परेशान करने की कोशिश की जाती है।

केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कसा तंज
सीएम ने केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह हमेशा नाराज हो जाते हैं। दावा करते हुए कहा कि भिलाई में उनकी सभा में केवल 8 हजार से 9 हजार की भीड़ हुई, जबकि 40 हजार की भीड़ जुटाने का दावा किया गया था। उन्हें 1 घंटे इंतजार करना पड़ा सभा के लिए। वह रात-रात में आते हैं और हुड़की लगाकर जाते हैं। आरोप पत्र जारी करना था सुबह 10:30 बजे जो दोपहर 12:00 बजे शुरू हुआ। हॉल भी नहीं भर पाया था। इस वजह से वह बेहाल थे। सरायपाली में भी सभा की स्थिति वही रही। वह फिर हुड़की लगाकर गए हैं। डंडा मार-मार के चला रहे हैं। वह कितना भी कोशिश कर लें पर बीजेपी मानसिक रूप से हार चुकी है। बीजेपी ने 15 साल तक लोगों को ठगा है। शाह पर तंज कसते हुए कहा कि आरोप पत्र जारी करने से पहले वो ईडी और आईटी वालों को बोल दिए होते भीड़ तो ऐसे ही जुट जाती। उन्होंने मजबूत टीम का उपयोग नहीं किया।

पहली लिस्ट में ही बीजेपी में अंतर्कलह
सीएम ने बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट आने से पहले तंज कसते हुए कहा कि पहली लिस्ट में ही अंतर्कलह थम नहीं पाया है। उसे मैनेज नहीं कर पाया गया है। छत्तीसगढ़ में 18 और 19 सितंबर को जी -20 का सम्मेलन होने वाला है।

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज
शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस की बैठक होगी। इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक होगी। इसमें संभवत: कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन भी रायपुर आएंगे।