Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CG के दाे IAS अफसरों, अनवर ढेबर और त्रिपाठी पर नाेएडा में FIR, शराब घोटाला कांड में नया मोड़

0
213

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो IAS अफसर, काराेबारियों पर प्रवर्तन निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर हेमंत कुमार ने नोएडा के कासना थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है। ये सभी पहले से ही शराब घोटाला मामले में आरोपी बताए गए हैं। अब नोएडा की पुलिस इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है उनमें आबकारी विभाग के अधिकारी रह चुके ITS अफसर अरुण पति त्रिपाठी, आईएएस निरंजन दास, होलोग्राम कारोबारी विधु गुप्ता, अनवर ढेबर और एक वरिष्ठ आईएएस ऑफिसर शामिल है। इन सभी के खिलाफ धारा 420, 468 ,471 ,473 ,484, 120 बी के तहत केस दर्ज किया गया है। ये मामला फर्जी होलोग्राम से शराब की बोतलों का धंधा करने, अधिाकरियों को कमीशन देने का है।