Advertisement Carousel

CG में सस्ता हो सकता है गैस सिलेंडर ? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसपर क्या बोले…

0
142

रायपुर। हर गृहणी इस बात से परेशान है कि हर महीने 1200 रुपए का गैस सिलेंडर लेना होता है। कांग्रेस इसे सस्ता कर सकती है। प्रदेश में 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिल सकता है। इसे लेकर विभागीय कवायद शुरू हो चुकी है। खुद प्रदेश के CM भूपेश बघेल ने इस पर इशारों-इशारों में कह दिया है कि प्रदेश में भी कुछ ऐसी व्यवस्था लागू हो सकती है।

Narendra Modi

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार गैस सिलेंडर को 500 रुपए करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, राजस्थान में कांग्रेस ने 500 रुपए में सिलेंडर दिया है और अब यहां कुछ तो घोषणा के लिए रखना पड़ेगा। अगर सभी काम अभी किए जाएंगे तो घोषणा के लिए क्या बचेगा। उन्होंने कहा, जब हमारी घोषणा पत्र समिति बनेगी, तब उसमें सभी बातें होंगी, और फिर तय होगा कि क्या करना है। हालांकि इससे पहले राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने भी प्रदेश में 500 रुपए में सिलेंडर देने की बात कही थी।