Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

कभी CG में भाजपा की सरकार बनवा चुके थे राजनाथ, आज कांकेर में जानिए क्या कहा देश के रक्षा मंत्री ने

0
171

कांकेर । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांकेर में सभा में कहा- छत्तीसगढ़ में लगातार धर्मांतरण हो रहा है। बस्तर की माटी वीरों की माटी है। रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदली है। छत्तीसगढ़ बनाने की सबसे बड़ी वजह थी कि, आदिवासी भाइयों को विकास की यात्रा में आगे बढ़ाना।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार पर कई तरह के घोटालों का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में अब कमजोर भारत नहीं, ताकतवार भारत है। एक देश के प्रधानमंत्री हमारे प्रधानमंत्री के पैर छूते हैं।

राजनाथ के बोल
1. रमन सिंह ने नया बस्तर बनाया, नवा रायपुर बनाया। पूरा छत्तीसगढ़ नया बनाया। छत्तीसगढ़ को सजाने का काम किया। लेकिन आपने नई सरकार का स्वाद चखने के लिए सरकार बदली थी। मगर कांग्रेस सरकार का स्वाद कैसा है, ये आप लोगों को खुद ही पता चल गया है।

2.कांग्रेस के कुछ वादों में चक्कर में नई सरकार बनाई यहां की जनता ने, लेकिन वर्तमान सरकार का अनुभव आपको स्वयं है, मुझे कहने की जरूरत नहीं, छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा था लेकिन भूपेश बघेल ने यहां की स्थिति बदतर कर दी। आज क्या हालात है आप सब जानते हैं।

3.छत्तीसगढ़ में धर्मातंरण का काम तेजी से हो रहा है। इसे रोकने के लिए यहां की सरकार कुछ नहीं कर रही है। यह रुकना चाहिए, केंद सरकार से मदद लगेगी तो हम मदद करेंगे। यहां की सरकार ने कई घोटाले किएं हैं। कोयला, गौठान घोटाला हुआ है। शराबबंदी का वादा करके होम डिलीवरी शुरू कर दी गई थी।

4.पाकिस्तान ने भारत की सीमा में घुसकर हमारे सोते हुए जवानों पर हमला किया। हमारे जवान शहीद हुए। मुझे आज भी वो दिन याद है, बैठक में मोदी जी ने 10 मिनट में फैसला ले लिया, पाकिस्तान की धरती में जाकर हमारे जवानों ने आतंकवादियों को मार गिराया।

5. पड़ोसी देशों को बता देना चाहता हूं, भारत बदल गया है। इस पार ही नहीं उस पार भी जाकर मारेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने हमारे प्रधानमंत्री की तारीफ की है, ऑस्ट्रेलिया काे प्रधानमंत्री कहते हैं, मोदी जी बॉस हैं। एक देश के प्रधानमंत्री हमारे प्रधानमंत्री का पैर छूते हैं। इसे सम्मान कहा जाता है, ये पूरे भारत का सम्मान है।

कभी राजनाथ सिंह ने बनवाई थी CG में सरकार

कांकेर के धरती से अपने स्वागत उद्बोधन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि हम सबके लिए गर्व की बात है कि जब समूची दुनिया में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हिंदुस्तान, आज परचम लहरा रहा है, जब दुनिया फिर से भारत की तरफ हर समस्या के समाधान के लिए टकटकी लगाए देख रही है, विश्व के किसी भी कोने में कोई भी संकट होने पर जब आज सभी राष्ट्र प्रमुखों की निगाहें भारत की तरफ ही उम्मीद भारी दृष्टि से देखती है, ऐसे में हमारे पास यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी हैं, जिन्होंने आज भारत के रक्षा क्षेत्र का चेहरा ही बदल दिया है। उन्होंने कहा कि राजनाथ जी का छत्तीसगढ़ से संबंध काफ़ी पुराना है। उन्होंने प्रदेश प्रभारी के रूप में 2003 में कांग्रेस को ऐसा परास्त किया था कि फिर पंद्रह वर्ष तक सत्ता में नहीं आ सकी थी, हमारी उस विजय के शिल्पकार तब के संगठन प्रभारी माननीय राजनाथ सिंह जी ही थे।  साव ने कहा कि राजनाथ जी के नेतृत्व में ही जब वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तभी हमने 2014 में भ्रष्टाचारी कांग्रेस को ऐसा सबक़ सिखाया कि पिछले दो लोकसभा चुनाव से आपने केंद्र में उसे सत्ता में कौन कहे बल्कि मुख्य विपक्ष की हैसियत में भी नहीं रहने दिया है।

प्रदेश भाजपाध्यक्ष  साव ने कहा कि एक तरफ जहां मोदी जी के नेतृत्व में भारत लगातार उपलब्धियों का शिखर स्पर्श कर रहा है, वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने तानाशाही और छत्तीसगढ़ विरोधी रवैये से प्रदेश का बंटाधार कर दिया है। कांग्रेस ने सबसे काला दस्तावेज़ जारी किया था जिसे उसने ‘जन घोषणा पत्र का नाम दिया था। स्वतंत्र भारत के राजनीतिक इतिहास में इस तरह के ठगी का दस्तावेज दूसरा कोई नहीं है। इसी कांकेर में प्रधानमंत्री आवास की प्रतीक्षा सूची में रहे एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दुखद मौत की ज़िम्मेदार भूपेश सरकार है जिन्होंने कहा कि क्योंकि आवास योजना में ‘पीएम’ शब्द जुड़ा हुआ है, इसलिए वह यहां 16 लाख आवास नहीं बनने देंगे।

भाजपाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कांकेर की पावन धरा से राजनाथ सिंह जी को प्रदेश भाजपा के कार्यकर्तागण यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हम सभी मिल कर कांग्रेस की इस सरकार को उखाड़ फेकने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे और 2023 के विधानसभा चुनाव में और 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः भाजपा का झंडा बुलंद करेंगे।