Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में एक और हादसा, स्कूल वैन पलट गई, 12 बच्चे हुए घायल

0
241

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई है। इसके कारण ड्राइवर और 12 बच्चे घायल हुए हैं। जिसमें 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी बच्चे स्कूल से वापस लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया है। हादसा फगुरम चौकी क्षेत्र में हुआ है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

जानकारी के मुताबिक, भाटा गांव में स्थित सनसाइन हिंदी एंड इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चे स्कूल खत्म होने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे के आस-पास स्कूल से लौट रहे थे। बच्चे अभी वैन में सवार होकर परसा गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। उसी दौरान हादसा हो गया है। जानकारी मिली है कि वैन में ड्राइवर के अलावा करीब 15 बच्चे सवार थे।

बताया गया कि वैन चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। इसी के चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। आस-पास के लोगों की मदद से सभी बच्चों को पास के अस्पताल में पहुंचा गया है। जहां सभी का उपचार किया जा रहा है। घटना के संबंध में पुलिस और परिजनों को भी जानकारी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर परिजन भी मौके पर पहुंचे थे। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।