हस्ताक्षर न्यूज. भारतीय शूटिंग के दिग्गज और मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का 11 जून 2026, गुरुवार रात दिल्ली में निधन हो गया। वे सिर्फ 49 साल के थे।
दिल की बीमारी से कार्डियक कॉम्प्लिकेशन होने की वजह से राणा का निधन हो गया। जसपाल राणा ISSF वर्ल्ड कप के लिए म्यूनिख, जर्मनी गए थे। भारत लौटते समय फ्लाइट में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। दिल्ली पहुंचते ही उन्हें साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। 1 जून को सीने में दर्द की शिकायत के बाद पता चला कि धमनियों में ब्लॉकेज है। स्टेंट डाला गया ।शुरुआती रिपोर्ट में हालत स्थिर बताई गई थी, लेकिन बाद में तबीयत बिगड़ गई। गुरुवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
जसपाल राणा का करियर हाइलाइट्स
खिलाड़ी के तौर पर
पद्मश्री अवार्डी
1997 में पद्मश्री मिला
एशियन गेम्स 4 गोल्ड मेडल – 1994 हिरोशिमा में 1 गोल्ड, 2006 दोहा में 3 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स
भारत के सबसे सफल एथलीट। कुल 15 मेडल – 9 गोल्ड, 4 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज
शुरुआत सिर्फ 12 साल की उम्र में नेशनल डेब्यू पर सिल्वर जीता
हाई-परफॉर्मेंस कोच
भारतीय पिस्टल शूटर्स के कोच थे
मनु भाकर के मेंटर
2024 पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर को डबल ब्रॉन्ज मेडल दिलाने में बड़ी भूमिका। मनु आजाद भारत की पहली एथलीट बनी जिसने एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीते
दूसरे शूटर
सौरभ चौधरी, अनीश भानवाला, चिंकी यादव को भी तैयार किया
अवार्ड
2020 में द्रोणाचार्य अवार्ड मिला
परिवार
अपने पीछे पत्नी रीना राणा, बेटी देवांशी, बेटा युवराज, पिता नारायण सिंह राणा और दो भाई-बहन सुषमा सिंह और सुभाष राणा को छोड़ गए।
प्रधानमंत्री ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनका निधन भारतीय खेल जगत के लिए गहरा नुकसान है। उन्होंने शूटिंग में असाधारण उपलब्धियों से देश का नाम रोशन किया”
अभिनव बिंद्रा
“जसपाल मेरा टीममेट था। ये हमारे खेल के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। वो इंटेंस, गिफ्टेड था और हर बार रेंज पर देश का गौरव लेकर उतरता था”
गौतम गंभीर, शिखर धवन* समेत कई खिलाड़ियों ने शोक जताया
जसपाल राणा का जाना भारतीय शूटिंग के लिए एक युग का अंत है। एक चैंपियन खिलाड़ी और असाधारण मेंटर, दोनों रोल में उन्होंने देश को नई ऊंचाई दी।






























