Advertisement Carousel

12वीं में जिज्ञासु वर्मा और दसवीं में संध्या नायक ने सीजी बोर्ड में किया टॉप…… सरायपाली के छोटे से कस्बे की शाहनाज परवीन बारहवीं में आई चौथे नंबर पर…..

0
2

हस्ताक्षर न्यूज. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (Chhattisgarh Board) ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर में दोपहर करीब साढ़े 3 बजे नतीजों की घोषणा की। तय वक्त के करीब घंटे भर बाद रिजल्ट जारी हुए।

Narendra Modi

इस वर्ष हायर सेकेंडरी यानी कि 12वीं परीक्षा में जिज्ञासु वर्मा ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। 12 वीं में करीब 2 लाख 36 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

सरायपाली के केजी कॉन्वेंट स्कूल की शाहनाज परवीन 12th में फोर्थ पोजिशन पर रही। स्कूल प्रबंधक की तरफ से विद्या भूषण सतपथी, बृजेश सतपथी और प्रिंसिपल संजय सतपथी सहित सभी शिक्षकों ने शाहनाज को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

वहीं हाईस्कूल यानी कि 10वीं परीक्षा में संध्या नायक ने टॉप किया है।