Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

भीषण गर्मी और लू चलने की वजह से सरकार ने दस दिन पहले स्कूल बंद करने के जारी किए आदेश….. अब समर वेकेशन 20 अप्रैल से 15 जून तक…… निजी, अनुदान प्राप्त और सरकारी सभी स्कूल पर जारी होगा आदेश……

0
2

हस्ताक्षर न्यूज. छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार (CG School) ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। अब प्रदेश के स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि पहले से तय तारीख की तुलना में अब अवकाश को पहले लागू किया जा रहा है, ताकि भीषण गर्मी के बीच बच्चों की सेहत सुरक्षित रखी जा सके।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा। इससे पहले यह अवकाश 1 मई से शुरू होना प्रस्तावित था।

प्रदेश में इन दिनों तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और कई इलाकों में लू जैसी स्थिति बन गई है। ऐसे में छात्रों के स्वास्थ्य पर संभावित खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश शिक्षकों के लिए लागू नहीं होगा और पूर्व में जारी अन्य निर्देश यथावत रहेंगे।