Advertisement Carousel

सीएम साय ने मनु भाकर एवं सरबजोत सिंह को पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने पर दी बधाई

0
46

पेरिस ओलंपिक 2024 में मंगलवार का दिन तमाम भारतीयों के लिए शुभ मंगल साबित हुआ है। 2024 के ओलंपिक में भारत के लिए खाता खोलने वाली शूटर मनु भाकर एक बार फिर से अपनी पिस्टल के साथ तैयार थी। उनका साथ निभाने के लिए साथ में थे हरियाणा के ही सरबजोत सिंह। दोनों युवाओं के कंधों पर 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक दिलाने की जिम्मेदारी थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।

Narendra Modi

मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने रचा इतिहास
मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ों ने शूटिंग की 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग की मिश्रित खेल स्पर्धा में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। आपको बता दें कि, मनु-सरबजोत की जोड़ी ने साउथ कोरिया की जोड़ी को हराकर ये उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले निशानेबाज मनु भाकर ने महिला एकल वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। वहीं इस शानदार जीत पर देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के सीएम ने इन दोनों को इस जीत की बधाई दी।

हमारे निशानेबाज हमें गौरवान्वित करते रहेंगे
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया साइट x पर कहा कि, हमारे निशानेबाज हमें गौरवान्वित करते रहेंगे, निश्चित ही यह गौरवपूर्ण क्षण है। पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। समूचे भारतवासी आज फिर से गौरवान्वित हैं। मनु के लिए, यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है। भारत की बेटी को उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। विजय का यह क्रम जारी रहे। जय हिंद।