Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

हार गए भूपेश बघेल और बोले..? भाजपा को 11 में से 10 सीटें मिली, जीतने वाली अकेली कांग्रेसी नेता बनी ज्योत्सना

0
87

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा के सांसद होंगे। 4 जून की देर रात तक फाइनल आंकड़े आ चुके हैं। ज्योत्सना महंत को कोरबा में जीत मिली है। वाे अकेली कांग्रेसी हैं जिन्होंने इस लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने सरोज पांडे को हराया।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

हारने वाले दिग्गजों में पूर्व CM भूपेश बघेल, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री शिवड हरिया, देवेंद्र यादव, पूर्व मंत्री कवासी लखमा जैसे नाम है।

हार के बाद बोले बघेल
भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं का जनादेश मैं विनम्रता से स्वीकार करता हूँ. साथ ही उन लाखों मतदाताओं का आभार जिन्होंने मुझमें अपना विश्वास व्यक्त किया.भाजपा के विजयी प्रत्याशी संतोष पांडेय जी को मेरी बधाई और शुभकामनाएँ. कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता साथियों का धन्यवाद जिन्होंने इस लड़ाई में खूब मेहनत की.

अब जानिए 11 लोकसभा सीटों पर फाइनल रिजल्ट

सरगुजा में भाजपा को जीत
राजनांदगांव में भाजपा को जीत
रायपुर में भाजपा की जीत
रायगढ़ में भाजपा को जीत
महासमुंद में भाजपा की जीत
कोरबा में कांग्रेस जीत गई।
कांकेर में भाजपा जीती
जांजगीर में भाजपा जीती
दुर्ग में भाजपा जीती
बिलासपुर में भाजपा जीती
बस्तर में भाजपा जीती