Advertisement Carousel

भाई-बहन के साथ नहाने गई 7 साल की मासूम की नदी में डूबने से मौत, दो बच्चों को सकुशल निकाला

0
176

छत्‍तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला के जालबांधा के अंतर्गत बफरा में नदी में डूबने से सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मृतिका निधि मंडावी रिश्तेदारी भाई-बहन के साथ नहाने गई थी। इसी दौरान निधि गहरे पानी में चली गई। वहीं अन्य बच्चे भी गहराई में चले गए। पानी का तेज बहाव होने के कारण निधि आगे बह गई।

बच्चों की चीख पुकार के गांव के युवक नदी की ओर दौड़े तब तक निधि काफी दूर बह चुकी थी। वहीं अन्य बच्चे गहरे गहराई में डूब रहे थे। दो बच्चों को नदी में डूबने से बचा लिया गया। घटना स्थल के सौ मीटर दूर निधि का शव बरामद हुआ। पुलिस ने पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

घर में बेटी की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों को नदी के गहराई में गए बिना नहाने की समझाइश दे रही है। नदी से सकुशल निकलने के बाद दोनों मासूम पूरी तरह से डरे-सहमे हुए हैं।