Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

हिंद महासागर द्वीप खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान भगदड़, 12 लोगों की मौत; स्टेडियम में पहले भी हो चुका है हादसा

0
226

मेडागास्कर के स्टेडियम में शुक्रवार को हिंद महासागर द्वीप खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई। खबरों के अनुसार, देश के प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से ने मृतक संख्या की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भगदड़ में करीब 80 लोग घायल हुए, जिनमें 11 की हालत काफी गंभीर है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

खबरों में बताया गया कि मेडागास्कर की राजधानी अंतानानारिवो के महामासीना स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे देश के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने हादसे पर दुख प्रकट किया और स्टेडियम में मौजूद लोगों से जान गंवाने वालों के लिए कुछ पल का मौन रखने की अपील की। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में रेड क्रॉस वर्कर्स एथलेटिक्स ट्रैक के बगल में दर्जनों घायल लोगों की मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

स्टेडियम में पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं
करीब 41,000 लोगों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। इससे पहले 2019 में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 15 लोगों की मौत हो गई थी। 2018 में मेडागास्कर और सेनेगल के बीच अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वालिफाइंग गेम से पहले भगदड़ मचने के बाद बड़ा हादसा हो गया था। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 37 लोग घायल हो गए थे।

ये देश लेते हैं हिस्सा
हिंद महासागर द्वीप खेल में कई तरह के खेलों का आयोजन होता है, जिनमें क्षेत्र के कई देश भाग लेते हैं। कोमोरोस, मालदीव, मौटिर्टियस, मैयट, रीयूनियन और सेशेल्स के एथलीट भी खेलों में प्रतिस्पर्धा करते हैं। इन खेलों को 1977 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) द्वारा बनाया गया था। मेडागास्कर में 3 सितंबर से खेलों का आयोजन होना है।