Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

बिलासपुर में क्या बोलकर गए जेपी नड्‌डा, छत्तीसगढ़ को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष की बड़ी बात, देखें यहां

0
161

बिलासपुर । शुक्रवार को जेपी नड्‌डा ने बिलासपुर का दौरा किया। यहां उन्होंने कहा- उन्होंने कहा डॉ रमन सिंह की योजनाओं को अपना लेबल चिपका कर चला रहे हैं। रेत का घोटाला हुआ, शराब, कोयला, घोटाला हुआ, गौठान में भी भ्रष्टाचार हुआ है। नवम्बर के बाद फिर इन्हें घर पर बिठाना है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

नड्‌डा ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर केंद्र की उपलब्धियां भी गिनाई। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर बयानबाजी की- बोले- ‘राहुल गांधी हैं जो वो पढ़ते लिखते नहीं हैं।’ मंच पर प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सीएम रमन सिंह, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

नड्‌डा के भाषण की अहम बातें
छत्तीसगढ़ से 10 हजार टन चावल गायब हो गया। शराब घोाटाला हुआ। हर ठेके पर नकली शराब मिल रही। उसका कोई लेखा जोखा नहीं। इन्होंने गौ माता को भी नहीं छोड़ा। इन्होंने गायों को नहीं छोड़ा तो किसको छोड़ेंगे।
मोदी कार्यकाल में भारत का विकास दर 8.7 प्रतिशतअटल आवास के जरिए मोदी सरकार में 4 करोड़ मकान बनाए गए। छत्तीसगढ़ में साढ़े 24 लाख महिलाओं के लिए शौचालय बनाया। आयुष्मान योजना के तहत लोगों को 5 लाख का हेल्थ कवर दिया। छत्तीसगढ़ में साढ़े 36 लाख परिवार को हेल्थ कवर मिला।
देश भर में 9 करोड़ 10 लाख लोगों को नल कनेक्शन दिया। छत्तीसगढ़ में 22 लाख लोगों को नल कनेक्शन मिला। 27 लाख लोगों को किसान सम्मान योजना से सम्मानित किया।
इन्फ्रास्ट्रक्चर के नाम पर 10 लाख करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है। पूरे देश में 54 हजार किलोमीटर की नेशनल हाईवे बन कर तैयार हुई है। देश मे 23 वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई है। बिलासपुर से भी वंदे भारत ट्रेन चल रही है। दुनिया में आर्थिक समस्या थी। मगर पूरी दुनिया भारत को देख रही है।
छत्तीसगढ़ के भिलाई को आईआईटी दिया। कांकेर में पैसेंजर ट्रेन चल रही है। सरगुजा को हमने मेडिकल कॉलेज दिया। इनके अफसर जेल में हैं मतलब दाल में काला है।