Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, पूजा-अर्चना के बाद भस्म आरती में हुए शामिल

0
324

उज्जैनः क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शनिवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर पहुंचे। दोनों ने महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए, इसके बाद सुबह की भस्म आरती में शामिल हुए। विराट और अनुष्का द्वारा महाकाल की पूजा-अर्चना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

तस्वीर में विराट माथे पर चंदन लगाए और गले में रुद्राक्ष की माला पहने नजर आए। पूजा के दौरान विराट ने बनियान और धोती धारण किया हुआ था। वहीं पत्नी अनुष्का शर्मा हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहनी नजर आईं। अनुष्का और विराट मंदिर में पहली पंक्ति में हाथ जोड़े बैठे दिखे। इस अवसर का वीडियो भी सामने आया है।

पूजा के बाद मंदिर के बाहर मीडिया को अनुष्का ने बताया कि वह यहां पूजा करने आए थे और महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए।