हस्ताक्षर न्यूज. नया रायपुर के मेफेयर लेक रिसॉर्ट में पहला मेफेयर गोल्फ टूर्नामेंट 4 जनवरी को खेला गया. 17 साल के शुभम कुमार ने बीएसएफ के आईजी हरिलाल को चार प्वाइंट से हराया.

बीएसएफ के अधिकारियों ने पहले मेफेयर गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन किया. टूर्नामेंट में 32 खिलाड़ियों ने हिस्सेदारी की. चार खिलाड़ियों के आठ ग्रुप बनाए गए थे. शुभम कुमार ने एक ओवर के स्कोर के साथ कुल 35 प्वाइंट बनाकर मैच जीता. बीएसएफ के आईजी हरिलाल 31 प्वाइंट बनाकर दूसरे नंबर पर रहे. गोल्फ प्लेयर और रिटायर्ड आई एफ एस ऑफिसर एस एस बजाज ने बताया कि जब टूर्नामेंट की प्लानिंग की जा रही थी तब यह उम्मीद बिल्कुल नहीं थी कि 32 प्लेयर मैच खेलेंगे. टूर्नामेंट का इतना अच्छा रेस्पॉन्स रहा है कि अब इसे हर महीने आयोजित किया जाएगा. 8 फरवरी को अगले टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा. विनर और रनर अप के साथ ही कई कैटेगरी में पुरस्कार दिए गए.



























