Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

अशोका बिरयानी में 2 लोगों की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

0
96

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के मशहूर अशोका बिरयानी में दो कर्मचारियों की लाश गटर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। गटर के अंदर दो लाश मिलने से बिरयानी सेंटर में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। हर कोई सब यही सोच रहे कि आखिर दोनों की मौत कैसे हुई? किसी ने उन्हें मारा या फिर गटर की सफाई के दौरान दोनों जहरीले गैस की चपेट में आने से दम तोड़ दिए? मृतकों की पहचान अशोका बिरयानी में काम करने वाले इलेक्ट्रिशियन के रूप में हुई है। दोनों इलेक्ट्रिशियन से आखिर गटर की सफाई क्यों कार्रवाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अशोका बिरयानी की है। आज सुबह बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों की लाश गटर में मिली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तेलीबांधा पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अशोका बिरयानी होटल में काम करते थे कर्मचारी

मृतकों की शिनाख्त कमलेश और डेविड के रूप में की गई। मृतक कमलेश चांपा जांजगीर और डेविड धमतरी का निवासी था। बताया जा रहा है कि तेलीबांधा स्थित अशोका बिरयानी के कर्मचारी बिना कोई सेफ्टी के गटर में साफ सफाई करने उतरे थे। इस दौरान शायद गड्ढे में जहरीले गैस के संपर्क में आ गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई होगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है। जानकारी ये भी मिली है कि बिरयानी सेंटर वालों ने साफ सफाई के लिए एक गड्ढा बना कर रखा था। दोनों कर्मचारी अशोका बिरयानी में इलेक्ट्रिशियन थे और दोनों से गटर साफ करवाया जा रहा था।

बड़ा सवाल ये है कि क्या होटल का संचालक बाहर से कर्मचारी गटर साफ सफाई के लिए नहीं बुलाता था। और आखिर एक बिजली बनाने वालों से होटल में गटर की साफ सफाई क्यों कार्रवाई जा रही थी। ये पूरा जांच का मामला है। तेलीबांधा पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। और मृतकों की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर माजरा क्या था।