Advertisement Carousel

कवर्धा की इलेक्ट्रॉनिक दुकान के गोदाम में लगी आग, कूलर पंखा सब जलके हुआ खाक

0
150

कवर्धा। कवर्धा जिले के ग्राम पोंडी में भयानक हादसा हो गया। दशरंगपुर रोड पर स्थित धनंजय इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शार्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और इलेक्ट्रानिक दुकान के गोदाम में रखे कूलर, पंखा, आलमारी दीवान सहित पांच लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

मौके पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। जिले में लगातार आगजनी के मामले देखने को मिल रहे हैं। अगर पिछले दो महीने की बात करें तो 07 से अधिक आगजनी के मामले सामने आए हैं।

आगजनी के ज्यादातर मामले शॉर्ट सर्किट के चलते होते हैं, वहीं खेतों की फसलों में आगजनी ज्यादा देखने को मिला है। लेकिन इस महीने में दुकान में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इसी माह 04 अप्रैल को बिरोडा में 03 मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।

पोंडी चौकी प्रभारी त्रिलोक प्रधान ने बताया कि पोंड़ी के धनंजय इलेक्ट्रॉनिक के गोदाम में सुबह 08 बजे आग लगी, जिसमें रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित दुकान संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज किया जाएगा।