Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

भारत में है दुनिया का सबसे बड़ा घर, इसके आगे मुकेश अंबानी का एंटीलिया और बकिंघम पैलेस भी पड़ जाते हैं फीके

0
177

नई दिल्ली: आपको शायद यकीन नहीं होगा, लेकिन ये सच है। दुनिया का सबसे बड़ा घर (Largest House In The World) किसी और देश में नहीं बल्कि भारत में है। इसके आगे मुकेश अंबानी का एंटीलिया और इंग्लैंड में स्थित बकिंघम पैलेस भी फीके पड़ जाते हैं। यह महल इतना बड़ा है कि आप देखते ही रह जाएंगे। इसका एरिया बकिंघम पैलेस से 4 गुना तक बड़ा है। इसके क्षेत्रफल की बात करें तो यह 3,04,92,000 वर्ग फीट या करीब 700 एकड़ है। इसे ऐसे समझें कि यह इतना बड़ा है कि इसमें फुटबॉल के 700 मैदान बन सकते हैं। इसका नाम लक्ष्मी विलास पैलेस (Laxmi Vilas Palace) है। मुकेश अंबानी का घर दुनिया का सबसे महंगा निजी आवास है। वहीं लक्ष्मी विलास पैलेस (Laxmi Vilas Palace) को सबसे बड़े निजी आवास (Largest House In The World) कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘लक्ष्मी विलास पैलेस’ देश का सबसे बड़ा निजी आवास है, जो वडोदरा में स्थित है। इसकी खासियतों के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए आपके बताते हैं इसके बारे में।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

लक्ष्मी विलास पैलेस में कौन रहता है

लक्ष्मी विलास पैलेस (Laxmi Vilas Palace) मराठा साम्राज्य के शाही वंश बड़ौदा के गायकवाड़ की देन है। एक समय पर ये परिवार बड़ौदा पर राज करता था। गायकवाड़ एक हिंदू मराठा राजवंश थे, जिन्होंने मराठा साम्राज्य और बाद में पश्चिमी भारत में बड़ौदा रियासत पर अधिकार किया था। हालांकि, आजादी के बाद राजशाही को खत्म कर दिया गया। लकिन अब भी यहां के लोग इन्हें शाही परिवार की तरह ही मानते हैं। इस परिवार के मुखिया समरजीत सिंह हैं। उनकी पत्नी का नाम राधिकाराजे गायकवाड़ है।

बस जाएगा पूरा शहर

 

लक्ष्मी विलास पैलेस काफी विशाल है। ये इतना बड़ा है कि इसमें एक छोटा सा शहर आराम से बसाया जा सकता है। यह पैलेस लग्जरी सुख-सुविधाओं से लैस है। इस पैलेस में खुद का एक गोल्फ कोर्स भी है। इसमें एक विशाल बगीचा भी है जहां बड़े फाउंटेंस लगे हुए हैं। आपको यहां राने शस्त्रागार और मूर्तियों का संग्रह देखने को भी मिलता है।

कई फिल्मों की हुई शूटिंग

इस महल परिसर में मोती बाग क्रिकेट ग्राउंड भी शामिल है, जो स्विमिंग पूल, क्लब हाउस, व्यायामशाला और गोल्फ कोर्स जैसी कई मनोरंजक सुविधाएं प्रदान करता है। यहां प्रेम रोग, सरदार गब्बर सिंह, दिल ही तो है और ग्रैंड मस्ती जैसी कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। इस पैलेस के मालिक समरजीतसिंह गायकवाड़ हैं, लेकिन इसे पर्यटन स्थल के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इसका केवल एक छोटा हिस्सा ही पर्यटकों के लिए खुलता है। इस पैलेस को शादियों के लिए भी बुक किया जा सकता है।