Narendra Modi

12784/20 RO NO

हस्ताक्षर पोल ऑफ पोल्स- छत्तीसगढ़ में कितनी सीट जीत रही भाजपा, कांग्रेस ने तो रुझान सुनकर कह दिया गंद फैल गई

0
23

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग हो चुकी है। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। उससे पहले 5 एग्जिट पोल और उसके आधार पर पोल ऑफ पोल्स।

तीन एग्जिट पोल एबीपी-सी-वोटर्स, इंडिया टीवी-CNX और इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया में भाजपा को 10 से 11 सीट और कांग्रेस को 0-01 सीट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

देश का हाल
लोकसभा चुनाव के सातों फेज की वोटिंग खत्म, नतीजे 4 जून को आएंगे। लेकिन उससे पहले तमाम न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल।

6 एग्जिट पोल में NDA को 350 से ज्यादा तो I.N.D.I.A. को 125 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के पोल में तमिलनाडु में I.N.D.I.A को 33-37 सीटें, भाजपा को 2-4 सीटें मिलने के आसार हैं।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा को एकतरफा बढ़त मिलती दिख रही है। एमपी की 29 सीटों में से भाजपा को 28 से 29 और वहीं राजस्थान में भी 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान।

कांग्रेसी क्या कह रहे
एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे भ्रामक है। कांग्रेस पार्टी इन नतीजों को खारिज करती है। 4 जून को जब एक्जेट पोल के नतीजे आयेंगे तब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में हम भारतीय जनता पार्टी से बेहतर स्थिति में रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस प्रकार का दुष्प्रचार होगा इसका अनुमान पहले से ही था। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम आने पर साफ हो जाएगा जनता का जनादेश पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ है। जनता ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मतदान किया है। देश में कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में हम भाजपा से ज्यादा सीट जीतेंगे। कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद ने तो यहां तक कह दिया- इस प्रकार की गंद फैले जाएगी इसका अनुमान पहले से था और आप देखिएगा जब जनता का जनादेश आएगा पूरे देश की जनता ने मोदी सरकार के खिलाफ भारतीय जनता भाजपा के खिलाफ मतदान किया है।

भाजपाई उत्साह में
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मतदान पश्चात (एक्जिट पोल) के सामने आए अनुमानों को भाजपा के लिए उत्साहजनक बताते हुए कहा कि ये अनुमान इस बात के प्रमाण हैं कि भाजपा ने भारत और विशेषकर छत्तीसगढ़ की जनता जनार्दन के निर्णय का धरातल पर रहकर सटीक आँकलन किया है। श्री देव ने कहा कि भाजपा अपने लक्ष्य ‘अबकी बार 400 पार’ को हासिल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एक सशक्त सरकार के साथ सत्ता में लौटेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने छत्तीसगढ़ के सभी 11 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर, काँकेर, राजनांदगाँव, महासमुंद, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चाँपा और सरगुजा लोकसभा की जनता-जनार्दन ने पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में जो स्वस्फूर्त मतदान किया है, उससे भाजपा का यह विश्वास फलीभूत होने जा रहा है कि प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है।