Advertisement Carousel

OP ने दिखाया एक्शन, वाणिज्य कर विभाग में जमे अफसरों को हटाया, 21 अधिकारियों का ट्रांसफर

0
72

रायपुर। वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों का ट्रांसफर किया है। प्रदेश सरकार ने बुधवार को आदेश जारी किया। 21 अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है। वाणिज्यिक कर-जी.एस.टी. विभाग में पदस्थ संयक्त आयुक्त राज्य कर के 5, राज्य कर उपायुक्त के 2, सहायक आयुक्त राज्य कर के 12, एक राज्य कर अधिकारी और एक निरीक्षक राज्य कर सहित 21 अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। जिनका ट्रांसफर हुआ वो लंबे समय से एक ही पोस्ट पर थे और इन सभी के ख़िलाफ़ लंबे समय से शिकायतें आ रही थी। साथ ही बेहतर काम करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नई पदस्थापना भी दी गई है। विभागीय मंत्री ओ.पी.चौधरी का कहना है कि, जीएसटी विभाग व्यापारियों के साथ ही आमजनों से जुड़ा विभाग है, अतः विभाग के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता के साथ तेज़ी लाने स्थानांतरण आदेश जारी किये गए हैं। जीएसटी विभाग द्वारा समय समय पर नियमों की जानकारी देने व्यापारियों के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा समय समय पर नियमों की जानकारी एवं इज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस सुनिश्चित करने भी विभाग को निर्देशित किया जाता है।
देखें आदेश