Advertisement Carousel

उड़ान में हुई देरी से नाराज यात्री ने इंडिगो के विमान में पायलट के साथ की मारपीट

0
185

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट में देरी होने पर एक यात्री भड़क गया. यात्री ने पायलट के मारपीट की. घटना रविवार की है. विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में एक यात्री को दिखाया गया है, जिसकी पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है, जो पीले रंग की हुडी पहने हुए है, विमान के पायलट के पास दौड़ रहा है और उसके साथ मारपीट कर रहा है. यह घटना तब हुई जब पायलट यात्रियों को देरी के बारे में बता रहा था.

बता दें कि गोवा जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई-2175) में देरी होने हवाई अड्डे पर भारी कोहरे और यातायात की भीड़ के कारण हुई. हमला शाम करीब 7 बजे हुआ. जब लंबे इंतजार के कारण यात्रियों में तनाव बढ़ गया था.