Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

कांग्रेस विधायक को भेजा गया नोटिस, बलौदाबाजार हिंसा मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया

0
70

बलोदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को स्थानीय पुलिस ने नोटिस भेजा है। उन्हें कल 9 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हालांकि वह कल दिल्ली में रहेंगे इसलिए वह नहीं जाएंगे। देवेंद्र यादव हिंसा के दिन समाज के प्रदर्शन में कुछ देर के लिए पहुंचे थे।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

जानिए क्यों मिला नोटिस

बलोदाबाजार में जिस दिन समाज का प्रदर्शन था उसमें देवेंद्र यादव शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया में भी इसका वीडियो पोस्ट किया था। हिंसा की खबरों के बाद से ही इन नेताओं की वहां उपस्थिती पर सवाल उठ रहे थे।

छत्तीसगढ़ सरकार के तीन मंत्री दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा और श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और बिलाईगढ़ की विधायक कविता प्राण लहरे पर सतनामी समाज के लोगों को भड़काने का आरोप लगाया था।

इस दौरान तीनों मंत्रियों ने इन नेताओं के विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें जारी करते हुए मामले की न्यायिक जांच की बात कही थी। उन्होंने कहा कि लोगों को भड़काने के आरोप में कांग्रेस के नेताओं पर भी कार्यवाही होगी।