Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

दो सौ से ज्यादा सोने की माला से कांग्रेस नेताओं का स्वागत, इस दावे की सच्चाई बताई खुद कांग्रेस ने

0
408

कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अधिवेशन में देशभर से आए पार्टी के नेताओं के स्‍वागत के लिए पहनाए गए माला को लेकर छत्‍तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है। दरअसल, कांग्रेस अधिवेशन का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल अधिवेशन में शामिल होने आए कांग्रेसी नेताओं का एक माला पहनाकर स्‍वागत कर रहे हैं। यह माला दिखने में सोने की तरह लग रहा है। इसपर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई। भाजपा ने कहा, प्रदेश सरकार ने कांग्रेस नेताओं को सोने की माला पहनाकर स्‍वागत किया। 200 से अधिक नेताओं का घास और रेशों से बनी माला से स्वागत किया गया है। इसे सोने की माला बताकर वायरल किया गया।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

भाजपा के आरोपों पर मुख्‍यमंत्री बघेल ने कसा तंज
भाजपा के आरोपों का मुख्‍यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर जवाब दिया है। सीएम बघेल ने तंज कसते हुए कहा, भाजपा की दिक्कत ही यही है कि वह न छत्तीसगढ़ को समझती है और न उसकी परंपराओं को। और मुहावरा है कि ‘सावन के अंधे को हरा ही हरा दिखता है’ ठीक वैसे ही ‘अडानी के मित्रों को सोना ही सोना दिखता है’

कांग्रेस ने कहा, यह छत्‍तीसगढ़ के स्‍वर्णभूमि घास से बनी विशेष माला है। भाजपा इसे लेकर अफवाह फैला रही है। यह प्रदेश के माटीपुत्रों द्वारा बनाई गई माला है। जिसे दुर्लभ पेड़ खीरसाली के रेशे से बनाई गई है।