छत्तीसगढ़ में एक साथ 8 लोगों की मौत, इनमें बच्चे भी, वजह जानकार हैरान रह जाएंगे आप

0
84
News Image RO NO. 13286/ 136
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सोमवार दोपहर बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 स्कूली बच्चे और 2 ग्रामीण शामिल हैं। दोपहर बारिश से बचने के लिए सभी खंडहर में रुके थे, तभी बिजली गिरी। मामला सोमनी थाना के जोरातराई गांव का है।

थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि, सभी खंडहर में तेंदू के पेड़ के पास खड़े थे। अचानक बिजली पेड़ पर गिरी। इसकी चपेट में आकर सभी लोग बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलने पर सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने 6 बच्चों और 2 ग्रामीणों को मृत घोषित कर दिया।

एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ग्रामीण का नाम अभी तक सामने नहीं आ सका है। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं। कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे हैं। मृतकों में 4 मनगटा और 2 जोरातराई के रहने वाले थे।

मृतकों और घायलों के नाम

  • रवि पटेल पुत्र कुमलेश पटेल, मनगटा
  • परस साहू पुत्र लूणकरण साहू, मनगटा
  • शशिकांत साहू पुत्र चंदू साहू, मनगटा
  • पीयूष साहू पुत्र फेरू साहू मनगटा
  • नितिन धनकर पुत्र दिनेश धनकर, जोरातराई
  • चुरामन देवांगन पुत्र बोधन देवांगन, बोरी जोरातराई
  • अनिल साहू पुत्र पीतांबर साहू, जोरातराई
  • रमेश नेताम निवासी जोरातराई घायल

4-4 लाख रूपए की सहायता राशि मिलेगी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन अधिकारियों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता अनुदान राशि मंजूर की है। इस घटना में एक घायल का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है, वह खतरे से बाहर है।