Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

तीन नाबालिक बहनों से गैंगरेप, मदद करने आये युवक ने भी किया दुष्कर्म

0
88

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर से तीन नाबालिग बहनों के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। इस सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़ितों ने मदद के लिए अपनी परिचित को बुलाया तो उसने भी एक लड़की से दुष्कर्म किया। सीएम के गृह जिले में इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस एक्टिव मोड़ में आ गयी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 4 को गिरफ्तार कर लिया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी घुमाने के बहाने तीनों लड़कियों को मैनपाट ले गए थे। जहां पर कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर लड़कियों को पिलाया और बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया और वापस पत्थलगांव बस स्टैंड में छोड़कर फरार हो गए। देर रात बस स्टैंड में बड़ी बहन ने एक दोस्त को मदद के लिए बुलाया। दोस्त पहुंचा और बड़ी बहन को लॉज चला गया। जहां लड़की के दोस्त ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित तीनों लड़कियां इस साल कक्षा नौवीं की परीक्षा दी थी। इनमें एक लड़की की पहचान आरोपी नाबालिग लड़के से थी। उसने परीक्षा के बाद लड़की को मैनपाट घुमाने की बात कही थी। 31 मार्च को लड़के ने अर्टिगा कार बुक की। लड़की, अपनी सगी बड़ी बहन और ममेरी बहन और नाबालिग लड़का पत्थलगांव पहुंचे। वहां चालक आरोपी सुनील अजगले (50 साल ) और अभिषेक अजगले (23 साल) गाड़ी में पहुंचे। यहां से सभी मैनपाट चले गए। मैनपाट में तीनों आरोपियों ने शराब पिया और लड़कियों को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दिया।

आरोपियों ने पहले से कोल्ड ड्रिंक में शराब मिला दी थी। लड़कियाें से बेहोश होने पर उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने तीनों लड़कियों को पत्थलगांव लाकर बस स्टैंड में उतार दिया। सगी बहनों में से बड़ी बहन ने अपने नाबालिग दोस्त को बुलाया। दोस्त पहुंचा और बड़ी बहन को लॉज ले जाकर दुष्कर्म किया। इंतजार के बाद भी जब बड़ी बहन नहीं लौटी तो दोनों लड़कियों ने घर वालों को जानकारी दी। पुलिस को लॉज के कमरे में दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद सारा मामला खुला।