CM साय ने किया एलान खादी के कपड़े खरीदने पर मिलेगा स्पेशल डिस्काउंट

0
72

छत्तीसगढ़ के रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में गांधी जयंती पर बुनकरों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चरखा चलाया। इसके बाद कुम्हार के पास बैठकर चाक पर कटोरी और दीया बनाया। उन्होंने खुद अपने हाथों से काटा और कुम्हार से कहा कि, ठीक से कर रहा हूं न। मैंने इसकी ट्रेनिंग ली है।

सीएम विष्णुदेव साय ने दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में खादी और ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी भी देखी। CM ने स्थानीय बुनकरों द्वारा तैयार गोदना पेंटिंग वाली कोसा साड़ी भी खरीदी। यहां जिला प्रशासन के मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए अभियान का शुभारंभ भी किया। साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने वाले सैन्य प्रदर्शनी में शामिल सैन्य वाहन को हरी झंडी दिखाई।

सीएम विष्णुदेव साय ने दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में खादी और ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी भी देखी।
सीएम विष्णुदेव साय ने दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में खादी और ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी भी देखी।

छत्तीसगढ़ में खादी कपड़ों पर 25% की छूट

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में खादी वस्त्रों की खरीदी पर 25% छूट मिलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि, 2 अक्टूबर से लेकर 31 मार्च 2025 तक खादी वस्त्रों की खरीद पर प्रदेशवासियों को 25% की बड़ी छूट मिलेगी।

आजादी की लड़ाई के दौर में हमें खादी वस्त्रों के उपयोग का जिक्र मिलता है। कारीगर बहुत मेहनत से इन वस्त्रों को तैयार करते हैं। गांधी जयंती के खास मौके पर आप सभी के लिए यह बड़ी छूट की घोषणा हुई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चरखा चलाया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चरखा चलाया।

AI तकनीक से कराई टीबी की जांच

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एआई तकनीक से टीबी की जांच कराई और 2 मिनट में ही उनकी रिपोर्ट मिल गई। CM की रिपोर्ट नॉर्मल आई है। जिला प्रशासन के इस विशेष पहल के साथ एक एम्बुलेंस को AI टेक्नीक से टीबी जांचने के सिस्टम के साथ तैयार किया गया है। यह एम्बुलेंस अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों की जांच करेगी।

मंत्री निकले शॉपिंग पर

मुख्यमंत्री विष्णु देव, मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल इस कार्यक्रम में शॉपिंग करते दिखे। महिला स्व सहायता समूहों की औरतों ने फूलों से निर्मित दशांग, धूप बत्ती और डेकोरेटेड CM को भेंट किया।

सीएम ने छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड और रेशम विभाग के स्टालों को देखा। उन्होंने बिलाईगढ़ के संत बिसाहू दास महंत राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत देवानंद देवांगन द्वारा तैयार गोदना पेंटिंग आर्ट वाली कोसे की साड़ी भी खरीदी।